भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल  ।भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों हराया ओर फाइनल में अब न्यूजीलैंड से मुकाबला ।

भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा सेमीफाइनल  ।भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों हराया ओर फाइनल में अब न्यूजीलैंड से मुकाबला ।

Sanju Samson, Surya kumar yadov, varun chakravaty, and abhisek Sharma जीत celebrate करते हुए ।

भारत vs इंग्लैंड: 7 रन की जीत के साथ भारत फाइनल में जगह बनाई ।

क्रिकेट फैंस के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बहुत प्रेशर ओर रोमांचक रहा। इस हाई प्रेशर मैच में भारत की गेंदबाजी ओर फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करा । ओर इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। ये मुकाबला आखिरी ओवर तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं और अंत में भारतीय गेंदबाज बुमराह ओर हार्दिक पांड्या की बेहतरीन गेंदबाज़ी ने टीम को शानदार जीत दिलाई।

भारत की बल्लेबाजी में गहराई

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का आमंत्रण किया। शुरुआत में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने संभलकर खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी।  इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में आदिल रशीद ओर विल जैक्स दबाव बनाकर भारत के कुछ अहम विकेट निकाल लिए, लेकिन भारतीय मध्यक्रम के खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी के साथ जिम्मेदारी ली ।

मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने सूझ बूझ समझदारी से खेलते हुए पारी को संभाला और 12 प्रति ओवर रनों की गति को बनाए रखा। हर ओवर में चौकों और छक्कों की मदद से भारत ने निर्धारित ओवरों में एक मजबूत बिजई जनक और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों की मुश्किल लक्ष्य दिया ।

इंग्लैंड की बल्लेबाज ने तेज़ शुरुआत की

इंग्लैंड 254 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज़ी की। उनके ओपनरों ने तेज़ी से रन बनाते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेगा।

लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने पावर प्ले में बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। खासकर के हार्दिक पांड्या ओर जसप्रीत बुमराह ने मध्य ओवरों में इंग्लैंड को रन बनाने ही नहीं दिया । भारतीय स्पिन गेंदबाज़ों ने काफी महंगा रहा लेकिन बाद में शानदार नियंत्रण दिखाया और इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने से रोक दिया।

आखिरी ओवर तक रोमांच रहा

मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी के 18वे ओर 19वे ओवरों में देखने को मिला। इंग्लैंड को जीत के लिए कुछ ही रनों की जरूरत थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने जबरदस्त संयम और सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की।

आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 20 की एवरेज की मुश्किल समीकरण का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाज़ बुमराह ,अर्शदीप ओर हार्दिक पांड्या ने लगातार डॉट गेंदें डालकर दबाव बना दिया। अंत में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई और भारत ने यह रोमांचक मुकाबला जीत ली ।

फाइनल में भारत ने जगह बना ली

सूर्य ने इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली । मैदान पर सभी खिलाड़ियों ओर कोच की खुशी देखने लायक थी। कप्तान सूर्य ने मैच के बाद कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए 254 रनों का लक्ष्य यादगार रहा

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया यह सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट इतिहास के यादगार मैचों में से एक बन गया है। पूरे मैच में   दोनों टीमों की रोमांच, संघर्ष और शानदार खेल भावना देखने को मिली।

अब सभी भारतीय फैंस की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अगर टीम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखती है, तो खिताब जीतने की उम्मीद और भी मजबूत हो सकती है।


Score card :

T20i
05 Mar 26 ICC Men’s T20 World Cup, 2026 – 2nd Semi-Final
Wankhede Stadium, Mumbai
253/7 (20.0)
246/7 (20.0)
India beat England by 7 runs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *