Finn Allen ओर Tim Seifert की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने पहुंचाया न्यूजीलैंड को final मै ।
ICC Men’s T20 World Semifinal : साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड की पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया था ।
न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।
साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करने का आमंत्रण किया ।
दक्षिण अफ्रीका की पारी
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में सम्मानजनक 169 रन का लक्ष्य रखा।
दक्षिण अफ्रीका की पारी: 169/8 (20 ओवर) उसमें से मार्को यानसेन ने नाबाद 55* रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी में कप्तान एडम मारकरम ने 90 की स्ट्राइक से 20 गेंदों में 28 रन , विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 125 के स्ट्राइक से 8 गेंदों में 20 रन,
रियान रिकल्टन ने 1 गेंदों 0 रन ,यूबा बल्लेबाज डेवल्ड ब्रेविस ने एक शानदार पारी खेली , 125 की स्ट्राइक से 27 गेंदों में 34 रनों पारी खेली ,
ट्रिस्टन स्टूब्स ने 120 की स्ट्राइक से 24 गेंदों में 29 रन की पारी खेली ।
एक मात्र ऑल राउंडर बल्लेबाज मार्को यानसेन ने अपने टीम के लिए अर्धशतकीय शानदार पारी खेली । यानसेन ने 183 की स्ट्राइक से मात्र 30 गेंदों में 55* रनों की नाबाद पारी खेली । जिसमें 2 चौके और 5 छक्के है ।
लेकिन टीम का स्कोर सिर्फ़ 169/8 तक ही सीमित रह सका।
न्यूजीलैंड की पारी
दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी में संघर्ष करते हे हुए मात्र 170 का लक्ष्य दिया था ।
वही न्यूजीलैंड ने 170 रनों की लक्ष्य को पीछा करते हुए केवल 12.5 ओवर में 173/1 रन बनाकर जीत हासिल किया।
फ़िन एलन ने मात्र 33 गेंदों में नाबाद 100* रनों की पारी खेली । यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज़ शतक है!
एलन के शॉट्स में 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जिससे दक्षिण अफ़्रीका के गेंदबाज़ों की हालत ख़राब हो गई ।
न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए आसान लक्ष्य को बहुत तेजी से छोटा ही फ़ासले में पूरा कर लिया।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंची और 8 मार्च को फाइनल खेलेगी ।
न्यूज़ीलैंड ने 9 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
