ICC Men’s T20 World Cup सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया पहुँची सिद्धि विनायक मंदिर ।

India v/s England T20 World Cup सेमीफाइनल टीम इंडिया

मुंबई: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आस्था और विश्वास का सहारा लिया। सेमीफाइनल  मुकाबला से पहले टीम के कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मुंबई स्थित प्रसिद्ध Shree Siddhivinayak Ganapati Mandir में दर्शन के लिए पहुँचे।

मंदिर में खिलाड़ियों ने भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया और भारत खिलाड़ियों ने जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। सुबह के समय टीम के सदस्यों ने  पूजा-अर्चना की और कुछ देर मंदिर परिसर में समय बिताया।

इंग्लैंड से होगी सेमीफाइनल का मुकाबला

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मजबूत इंग्लैंड टीम से है। इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नई हरा है । भारत की क्रिकेट प्रेमियों को इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतज़ार है। दोनों ही टीमें की खिलाड़ी मजबूत और दमदार नजर आ रही हैं, ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

भारतीय टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से शानदार फॉर्म में चल रही है और बल्लेबाज़ों के साथ-साथ गेंदबाज़ों ने भी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में देशवासियों की उम्मीदें वर्ल्ड कप जीतने पर है ।

देशभर की 140 करोड़ लोगों की दुआ

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में क्रिकेट प्रशंसक टीम की जीत के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘चक दे इंडिया’ और ‘जय हिंद’ जैसे संदेश ट्रेंड कर रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आस्था और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है।

सेमीफाइनल का प्रसारण और समय

पहला सेमीफाइनल : साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
भारत समयानुसार 4 मार्च शाम को 7 pm, Eden Garden स्टेडियम,कोलकाता ।
प्रसारण : jio hotstar और Star sports।

दूसरा सेमीफाइनल : भारत बनाम इंग्लैंड ।
भारत के सायनुसार 5 मार्च शाम को 7 pm ,Wankhede Stadium ,Mumbai ।
प्रसारण: jio hotsatar और Star sports।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *