ICC Men’s T20 World Cup 2026: India v/s West Indies मुकाबला में Rohit Sharma ने Sanju Samson को कहा ,दुखी मत हो भाई ,,ये लंबा टूर्नामेंट है ,तुम्हे कभी भी मौका मिल सकता है,,

टीम भावना की मिसाल
बताया जा रहा है कि इस वर्ल्ड कप के कुछ मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने से संजू सैमसन थोड़े निराश थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर उनका मनोबल बढ़ाया। रोहित ने साफ किया कि T20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट कई मैचों का होता है और परिस्थितियों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
रोहित ने कहा कि टीम में हर खिलाड़ी महत्वपूर्ण है और सभी को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह भी दोहराया कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा रखता है।
संजू सैमसन का संघर्ष
संजू सैमसन लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिल रहा था । हालांकि जब भी उन्हें अवसर मिला है, उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। Sanju ने West Indies के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 195 रनों को चेस करते हुए 50 गेंदों में 97* रन बनाए थे ।ऐसे में रोहित का यह बयान न केवल सैमसन बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।
टीम की आगे की रणनीति
T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम संयोजन परिस्थितियों और विरोधी टीम के अनुसार बदलता रहता है। भारत की नजर इस टूर्नामेंट का खिताब तीसरी बार जीतने पर है और टीम प्रबंधन संतुलित संयोजन के साथ आगे बढ़ना चाहता है।
रोहित शर्मा का यह बयान दर्शाता है कि भारतीय टीम में सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और परिस्थिति के अनुसार खेलना ओर समर्थन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में संजू सैमसन को मौका मिलता है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि टीम का माहौल सकारात्मक और एकजुट है।



Leave a Reply