Site icon KindoZ

India v/s England 2nd Semi final : ICC टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने । आज भारत के वानखेड़े स्टेडियम में  महा मुकाबला ।

India v/s England 2nd Semi final : ICC टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने । आज भारत के वानखेड़े स्टेडियम में  महा मुकाबला ।

 

India v/s England 2nd Semi final : ICC टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने । आज भारत के वानखेड़े स्टेडियम में  महा मुकाबला ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर एक बार फिर भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की यह तीसरी बार होने जा रही है, जिससे दोनों टीम का मुकाबले  रोमांच रहेगा ।
भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की लड़ाई है । भारत को हर हाल में जितना होगा ।

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचा है। टीम ने लीग चरण में  लगातार जीत हासिल किया है और सुपर 8 में एक ही मैच हरि है । अब सेमीफाइनल पहुंच कर यह साबित कर दिया कि वह इस बार खिताब जीत कर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन  की उमेद पर है । भारतीय बल्लेबाजी क्रम ने पूरे टूर्नामेंट में स्थिरता ओर निडर दिखाई है, वहीं गेंदबाजों ने भी बुमराह, अर्शदीप, ओर वरुण चक्रवाती जैसे खिलाड़ी ने जीतने में सहयोग करते आ रहे है ।

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी में आक्रामक ओर गेंदबाजी में तेज गति के साथ बहुत मजबूत  है।

आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए ओर अपने तेज बल्लेबाजों के चलते और मजबूत गेंदबाजी के दम पर सेमीफाइनल तक पहुंचा है। टीम का लक्ष्य एक बार फिर भारत को बड़े मुकाबले में हराने की चुनौती रखा है ।

आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड, इससे पहले भी दो बार सेमीफाइनल खेल चुका है। पहली बार दोनों टीमों का आमना सामना 1983 के विश्व कप सेमीफाइनल में हुआ था, जब भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी ,और बाद में इतिहास रचते हुए विश्व विजेता बना ।  दूसरी बार 2022 के T20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा था। ऐसे में यह मुकाबला भारत  के लिए 2022 के हार की हिसाब बराबर करने का भी अवसर  रहा है।

इस बार भारतीय टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है। शीर्ष क्रम से लेकर 8 नंबर तक बल्लेबाजी में अच्छी लय में हैं और मध्यक्रम भी हार्दिक पांड्या,शिवम् दुबे जैसे खिलाड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है। वहीं गेंदबाजी आक्रमण में तेज गेंदबाजों के साथ-साथ दुनिया नंबर एक  स्पिनरों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कप्तान  सूर्य की रणनीति और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास टीम को मजबूती दे रहा है।

इंग्लैंड की टीम अपनी पहली 6 ओवर की पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। टीम के ओपनर शुरुआत से ही तेज रन बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे विपक्षी गेंदबाजों पर बहुत दबाव बनता है। इसके अलावा इंग्लैंड के पास विल जैक्स जैसे अनुभवी ऑलराउंडर भी हैं, जो कि पिछले पाकिस्तान वाला मैच में देखने को मिला था । ओर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह सेमीफाइनल कई मायनों में बेहद दिलचस्प हो सकता है। भारतीय टीम अगर शुरुआत में नया गेंदों से विकेट लेने में सफल रहती है तो इंग्लैंड की आक्रामक रणनीति पर प्रेशर और लगाम लगा सकती है। वहीं अगर इंग्लैंड के बल्लेबाज लंबी साझेदारी ओर 200+ स्कोर बनाने में कामयाब होते हैं तो भारत के लिए चुनौती बढ़ सकती है।

फील्डिंग में भी और दबाव झेलने की क्षमता भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी। बड़े मैचों में फील्डिंग ओर खास कर के कैचेज छोड़ने जैसे छोटी-छोटी गलतियां भी नतीजे को बदल सकती हैं। इसलिए दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

भारतीय फैंस भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट चर्चा तक हर जगह इसी मैच की बात हो रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच यह सेमीफाइनल न सिर्फ टूर्नामेंट का सबसे बड़ा अहम मुकाबला माना जा रहा है, बल्कि यह तय करेगा कि कौनसी टीम फाइनल में कौन सी टीम विश्व विजेता खिताब की दौड़ में आगे बढ़ेगी।

अब सबकी नजरें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें पूरी तरह आत्मविश्वास और ताकत के साथ जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि यह सेमीफाइनल रोमांच, संघर्ष रहे और भारत जीते इस वर्ल्ड कप को  ।

Exit mobile version