IPL 2026: क्या अभिषेक शर्मा तोड़ पाएंगे विराट कोहली का T20 शतक मारने का रिकॉर्ड?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर हर साल की तरह क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है,इस साल टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप परफॉर्मेंस के बाद अब इस बार चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बने हैं युवा बल्लेबाज़ Abhisek Sharma। उनकी IPL में आक्रामक बल्लेबाज़ी और लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बना दिया है। ऐसे में लोगों में सवाल उठता है कि—क्या अभिषेक शर्मा T20 क्रिकेट में Virat kohli के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं?

 

विराट कोहली इंटरनेशनल टी20I खेल से संन्यास ले चुके है , लेकिन IPL में लंबे समय से लगातार रन बनाते हुए क्रिकेट में स्थिरता और क्लास का प्रतीक रहे हैं। उन्होंने Indian Premier League और इंटरनेशनल T20 क्रिकेट,दोनों में कई शतक लगाए हैं। उनका रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दबाव में इंटेलीजेंट दिखाना ओर मैच को जितवाना उनका प्रदर्शन रहा है।

 

दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा का खेल पूरी तरह आधुनिक T20 शैली को दर्शाता है ,पहली बल से आक्रामक खेलना —तेज शुरुआत, बड़े शॉट्स और स्ट्राइक रेट पर फोकस। IPL के पिछले सीजन में उन्होंने जिस तरह गेंदबाज़ों पर छक्के ओर चौके मारकर दबाव बनाया, उससे यह साफ है कि उनमें लंबी रेस का घोड़ा बनने की क्षमता रहा है। उन्होंने टी20I क्रिकेट में लम्बे वक्त से नंबर वन बल्लेबाज बन हुआ है ।

 

हालांकि,विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा। कोहली का इतने सालों का अनुभव, फिटनेस और लगातार प्रदर्शन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। अभिषेक को इस स्तर तक पहुंचने के लिए सिर्फ आक्रामकता ही नहीं, बल्कि निरंतरता भी दिखानी होगी। उन्हें अलग-अलग SENA कंट्री में परिस्थितियों के हिसाब से रन बनाकर खुद को साबित करना होगा।

 

एक और अहम पहलू है मैच की परिस्थितियां। जहां कोहली ने मुश्किल पिचों पर परिस्थिति के हिसाब से नाबाद रह कर भी शतक लगाए है , वहीं अभिषेक को अभी इस तरह की चुनौतियों में खुद को साबित करना बाकी है। अगर वे आने वाले सीजन में बड़े मैचों में बड़ी पारियां खेलते हैं, तो यह विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में आ सकता है।

 

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता जरूर है, लेकिन इसके लिए उन्हें समय, धैर्य और निरंतर प्रदर्शन की जरूरत होगी। IPL 2026 इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, जहां हर पारी उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकती है।

 

अभिषेक शर्मा ने कल दिल्ली बनाम हैदराबाद की मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यह शुरुआत में उतरा और अंत तक डटा रहा, अभिषेक ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाज़ी की और नाबाद पैवेलियन लौटे.

 

अभिषेक ने (135 रन नाबाद), हेनरी क्लासेन (37 नाबाद) और ट्रेविस हेड (37) की पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवरों में 2 विकेट पर 242 रन का बड़ा स्कोर बना दिया, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी.

 

इस तरह हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स पर 47 रन की जीत दर्ज कर ली.

 

अभिषेक शर्मा की इस पारी में 10 छ्क्के ओर 10 चौके शामिल थे. यह अभिषेक का नौवां टी-20 शतक था, और इसके साथ ही उन्होंने सबसे अधिक शतक टी-20 शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों में विराट कोहली से 6 शतक से पीछे है ।

विराट कोहली ने पूरा IPL करियर में 8908* रन ओर 8 शतक मर चुके है , ओर वही अभिषेक शर्मा ने 2139* रन बना चुके है,ओर 2 शतक है, लेकिन अभिषेक वो बल्लेबाज है जो विराट का शतक रिकॉर्ड तोड़ सकते है ।

https://x.com/i/status/2046667969326158091

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *