Title: ICC T20 World Cup जीतने के बाद आया Team India की Ranking में बड़ा उछाल! जानिए रैंकिंग में कितने नंबर पर पहुंची भारतीय टीम इंडिया
ICC T20 World Cup भारत जीत ने बाद Team India की रैंकिंग में बड़ा बदलाव आया
हाल ही में हुए “ICC Men’s T20 World Cup 2026” के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की “International Cricket Council” (ICC) T20 रैंकिंग में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है।
टूर्नामेंट में भारतीय टीम लगातार जीत के बाद ओर दमदार प्रदर्शन के चलते फाइनल में शानदार जीत दर्ज की है । इसके बाद भारतीय टीम ने ICC T20 रैंकिंग में कई बेहतरीन टीमों को पीछे छोड़ दिया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस जीत के बाद भारतीय टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया जैसे टीमों को पीछे छोड़ दिया ही ।अब टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में अपनी पकड़ को मजबूत कर दिया है।
खिलाड़ियों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम को मिली बहुत बड़ी जीत ।
इस World Cup जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान “Surya kumar” की कप्तानी,और कई मैचे में ड्रॉप रहे स्टार बल्लेबाज़ “Sanju Samson” की शानदार बल्लेबाज़ी और तेज़ गेंदबाज़ “jasprit bumrah” की घातक गेंदबाज़ी ने फिर एक बार टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर ICC रैंकिंग पर भी पड़ा है। बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों की व्यक्तिगत रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिला है।
ICC T20 Ranking में अब भारत का नया रिकॉर्ड
ICC द्वारा जारी किया गया ताजा T20 टीम रैंकिंग के बाद, भारतीय टीम ने जीत के बाद रैंकिंग में बड़ी उछाल लगाई है। टीम का रेटिंग पॉइंट टेस्ट क्रिकेट को छोड़ कर बाकी दो फॉर्मेट में बढ़ा हुआ है और वह अब दुनिया की टॉप टीमों में और मजबूत टीम बन गई है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारतीय टीम का इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखती है तो आने वाले समय में भारत लंबे समय तक T20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 टीम रहने की स्थिति बनाए रख सकता है।
ICC Ranking में भारत की तीनों फॉर्मेट में रैंकिंग ओर रेटिंग पॉइंट्स
भारत की टेस्ट क्रिकेट में रेटिंग पॉइंट्स
भारत टेस्ट क्रिकेट में बहुत समय तक नंबर वन टीम रहने के बाद अब चौथा नंबर पर है । भारत ने लगातार दो बार ICC World championship मे फाइनल पहुंची थी । लेकिन दोनों बार फाइनल में हार गई थी । इसके बाद आप ऑस्ट्रेलिया दुनिया के नंबर वन टेस्ट टीम बन गई है ।
रेटिंग पॉइंट्स में भारत चौथे स्थान पर रहकर अब 4064 अंक पर है और वहीं ऑस्ट्रेलिया रेटिंग पॉइंट में नंबर वन पर रहकर 4604 पर टॉप पर है । भारत के प्लेयर में से इस फॉर्मेट में एक मात्र खिलाड़ी गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह नंबर वन खिलाड़ी बने हुए हैं ।
भारत की T20I में रैंकिंग
भारत आप दो बार लगातार T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दुनिया के नंबर वन टीम बन गई है।
भारत के टीम T20 रैंकिंग पॉइंट्स में नंबर वन रहकर 23224 अंक पर बना है । वहीं भारत के प्लेयर्स में भी रैंकिंग में उछाल मिला है अभिषेक शर्मा नंबर वन खिलाड़ी बना है वहीं दूसरे नंबर पर इशान किशन है । Abhisek Sharma का रैंकिंग पॉइंट्स में 875 अंक ओर दूसरे नंबर में रहे Ishan kishan को 871अंक है । वही गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर है ।
भारत की ODI में रैंकिंग
भारत का ओडीआई क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन रहा है । भारत अब ओडीआई क्रिकेट, टीम रैंकिंग में नंबर वन पर बना हुआ है । ओडीआई क्रिकेट टीम रैंकिंग में नंबर वन टीम रहकर 5377 अंक पर बना हुआ है ।
वहीं भारत के कई खिलाड़ियों ने भी नंबर वन रहकर अब दूसरे स्थान पर है ।
Virat Kohli ODI रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहकर 795 अंक ओर Rohit sharma चौथे स्थान पर रहकर 757 और Shubman Gill पांचवें स्थान रहकर 723 अंक पर है ।
भारत का आगे का लक्ष्य क्या रहेगा
T20 World Cup 2026 को जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजर आने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज और ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट्स पर है। टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देने और टीम को और मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।