नई दिल्ली : India vs New Zealand World Cup Final को लेकर भारत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों की वर्ल्ड कप फाइनल में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। फाइनल मुकाबले के दौरान यात्रियों की भीड़ ओर बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें (Special Trains) चलाने का फैसला किया है, ताकि देशभर से आने वाले फैंस को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा ओर परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेलवे अधिकारियों के कहने के अनुसार, फाइनल मैच वाले दिन और उससे पहले ओर बाद में भी यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में अतिरिक्त बहुत से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य उन शहरों से आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों को सुविधा देना है, जहां से बड़ी संख्या में बहुत से लोग मैच देखने के लिए यात्रा करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेनें प्रमुख महानगरों और बड़े शहरों तक जाएगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य प्रमुख शहरों से मैच स्थान की ओर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे ने कहा है कि इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक क्रिकेट फैंस तथा यात्रियों को सीट मिल सके।
रेलवे मंत्रालय का कहना है कि मैच के दौरान सामान्य ट्रेनों (General Coch) में भी यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल डिब्बे जोड़े जाएंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस की फोर्स को भी बढ़ाई जाएगी।
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक एक बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है। अक्सर बड़े मैचों जैसे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ट्रेन टिकटों की भारी मांग होती है, जिससे कई लोगों को यात्रा करने में कठिनाई होती है। लेकिन इस बार रेलवे ने पहले से तैयारी करते हुए विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से दरखास्त की है कि वे टिकट केवल रेलवे स्टेशन से ही बुक करें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें।
उधर, India vs New Zealand World Cup Final को लेकर क्रिकेट फैंस को इंतजार है। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक हर जगह फाइनल मुकाबले की चर्चा हो रही है। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस को इस फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी जीतने की काफी उम्मीदें हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुकाबला काफी बेहद रोमांचक हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के पास बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं। जहां भारत शानदार फॉर्म में नजर आ रहा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी बड़े मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
रेलवे की इस फैसले से हजारों क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने के लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्टेशनों पर भीड़ को भी बेहतर नियंत्रण किया जा सकेगा।
कुल मिलाकर, India vs New Zealand World Cup Final सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं बल्कि पूरे 140 करोड़ देशवासियों के लिए एक बड़ा उत्सव बन चुका है। ऐसे में रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करना फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित रहेगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होने वाला है , ये मुकाबल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा । ऐसे में मुंबई से हजारों की संख्या में फैंस के आने की उम्मीद है ।
रेलवे ने मुंबई सेंट्रल ओर अहमदाबाद के बीच विशेष किराए पर 2 सुपरफास्ट ट्रेनें चलने की घोषणा की है , ताकि फैंस सुविधा जनक यात्रा कर सके ।